ChhattisgarhRaftaar News Cg

भीषण सड़क हादसा: बोलेरो और बाइक की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पढ़िए पूरी खबर……

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के संबलपुर-दमकसा स्टेट हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। हादसा देर रात उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार बोलेरो ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार पिता, पुत्री और भतीजी की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन समय पर मदद नहीं मिल पाई। मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल युवती को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है। आरोप है कि समय पर एंबुलेंस न पहुंचने के कारण घायलों की जान बचाई नहीं जा सकी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है। यह हादसा सड़क सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं की स्थिति पर फिर से सवाल खड़ा करता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश