ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

एम.डी.एम.ए. ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार….

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस ने नशे के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई की है। “ऑपरेशन निश्चय” के तहत एम.डी.एम.ए. ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमे दो नामचीन इवेंट मैनेजर भी शामिल हैं, जो शहर की पार्टियों में मुख्य भूमिका निभाते थे। दरअसल, गंज थाना क्षेत्र में पंजीबद्ध एम.डी.एम.ए. मामले की जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले। पहले से गिरफ्तार मुख्य आरोपी नाव्या मलिक और अयान परवेज की निशानदेही पर टीम ने विधि अग्रवाल, सोहेल खान, जुनैद अख्तर और ऋषीराज टंडन को हिरासत में लिया। जांच में सामने आया है कि विधि अग्रवाल और ऋषीराज टंडन शहर के इवेंट मैनेजर हैं और पार्टी कल्चर के जरिए नशे का नेटवर्क फैला रहे थे। जबकि सोहेल खान और जुनैद अख्तर नाव्या मलिक और अयान परवेज के करीबी साथी बताए जा रहे हैं। इस पूरे मामले में अब तक मुख्य आरोपी नाव्या मलिक समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने आरोपियों से नशीले पदार्थ, मोबाइल फोन, नगदी और वाहन बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस की यह बड़ी कार्रवाई ड्रग्स नेटवर्क पर करारी चोट मानी जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव...