BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

होली पर ‘हीरो’ बनी बिलासपुर पुलिस; अनुशासन के रंग में रंगा बिलासपुर– SP की चौकस निगरानी का जलवा..उपद्रवियों की एक न चली! SP की अगुवाई में सख्त पुलिसिंग, पढ़िए पूरी खबर…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) होली की रंगीन उमंग के बीच जब भीड़-भाड़ और भीड़-भाड़ के माहौल में सुरक्षा का सवाल खड़ा हो जाता है, तब SP रजनेश सिंह ने साबित कर दिया कि सच्चे नेतृत्व से किसी भी चुनौती को मात दी जा सकती है। अपने बोल्ड वक्तव्यों और कड़ी निगरानी के साथ बिलासपुर SP रजनेश सिंह ने होली के मौके पर यह संदेश साफ़ कर दिया– “जो कानून तोड़ेगा, वो बख्शा नहीं जाएगा!” होली के पूर्व-सांध्यकाल से ही बिलासपुर पुलिस ने अलर्ट मोड पर काम शुरू कर दिया था। जिलेभर में चौक-चौराहों से लेकर भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों तक हर मोड़ पर पुलिस की मौजूदगी दर्ज की गई। SP रजनेश सिंह खुद फील्ड में उतरकर प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में जवानों का मार्गदर्शन करने लगे। उनके व्यक्तिगत मुलाकात और हौसला अफजाई से जवानों का मनोबल और बढ़ गया, जिससे आम जनता को एक सुरक्षित और आनंदमय होली का अनुभव हो पाया। SP रजनेश सिंह के इस जीरो टॉलरेंस अप्रोच ने बिलासपुर को एक “संवेदनशील” शहर से “सेंसिबल” शहर में तब्दील कर दिया। अपनी सूझबूझ और रणनीतिक कुशलता से उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी का कोई मौका न मिले। “शांति और सुरक्षा से समझौता करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा,” उनके इस सशक्त संदेश ने न सिर्फ पुलिस बल बल्कि आम जनता में भी सुरक्षा की भावना को मजबूती प्रदान की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा, प्रशिक्षु IPS सुमित सिंह और SDOP नूपुर उपाध्याय की टीम ने भी फुलप्रूफ सुरक्षा घेरा तैयार किया। कोटा क्षेत्र में ASP अर्चना झा की अगुवाई में सुरक्षा व्यवस्था इतनी पुख्ता हुई कि किसी भी उपद्रवी के लिए मौका ही नहीं बचा। हर गली, हर बाजार और हर धार्मिक स्थल पर जवानों की चौकसी ने यह साबित कर दिया कि सही नेतृत्व और टीमवर्क के बल पर किसी भी चुनौती का सामना किया जा सकता है।

रंगों के बीच अनुशासन की मिसाल……

इस बार की होली ने दिखा दिया कि यदि कानून की ठोस पकड़ हो तो त्योहार भी शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सकता है। बिलासपुर के नागरिकों ने पुलिस प्रशासन की मेहनत और सतर्कता की खूब सराहना की। होली के दिन, जब जुम्मे की नमाज और त्योहार की उमंग एक साथ आई, तब पुलिस की चौकसी और सक्रियता ने यह सुनिश्चित किया कि हर नागरिक बिना किसी डर के अपने त्योहार का आनंद उठा सके।

सेंसिबल बिलासपुर का नया अध्याय….

SP रजनेश सिंह और उनकी टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कड़ी सुरक्षा और अनुशासन की बदौलत बिलासपुर को “सेंसेटिव” से “सेंसिबल” में परिवर्तित किया जा सकता है। उनके तेजतर्रार कदमों, सक्रिय निगरानी और साफ संदेश ने अपराधियों को हरा कर आम जनता के दिलों में सुरक्षा की नई उम्मीद जगाई है। इस शानदार प्रदर्शन ने न केवल होली के रंगों में चार चाँद लगा दिए बल्कि यह भी दर्शा दिया कि जब कानून और व्यवस्था की बात आती है तो बिलासपुर की पुलिस किसी भी चुनौती को सहजता से पार कर लेती है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव...