ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रात को घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार…..

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ की वारदात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी महावीर कंवर (40 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी महावीर कंवर, जो अकलतरा के कटनई का निवासी है, एक महिला के घर में घुस गया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। इसके बाद पीड़िता ने अकलतरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 419/25 धारा 331(2), 74 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के निर्देशन में आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव...