BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; जगन्नाथपुरी घूमने गए युवक की समुद्र में डूबने से मौत, तीन दिन बाद मिली लाश……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के सरकंडा निवासी तीन युवक जगन्नाथपुरी घूमने गए थे, तीनों समुद्र में नहाते समय डूबने लगे, जिनमें से एक यूवक की डूबने से मौत हो गई। हादसे में उसके दो दोस्त भी लहरों में बह गए थे, लेकिन उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचा ली। युवक का शव तीन दिन बाद समुद्र से बरामद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, सरकंडा निवासी ओम सिंदे ने बताया कि वह अपने दोस्तों लक्की सोनी और सक्षम चौहान के साथ 8 अक्टूबर को जगन्नाथपुरी घूमने गया था। तीनों 9 अक्टूबर को वहां पहुंचे और समुद्र किनारे नहाने चले गए। नहाते समय वे कमर तक पानी में थे कि अचानक एक तेज लहर आई और तीनों बह गए। मौके पर मौजूद पर्यटकों ने ओम और सक्षम को किसी तरह बचा लिया, लेकिन लक्की सोनी गहराई में समा गया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और परिजनों को दी गई। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार लक्की की तलाश में जुटी रही। तीन दिन की खोज के बाद युवक का शव समुद्र में तैरता मिला। पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन अंतिम संस्कार के बाद बिलासपुर लौट आए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस!