ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

ट्रक के गुप्त चेम्बर से 2 क्विंटल गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार…..

कबीरधाम: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले की चिल्फी पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक के गुप्त चेम्बर से 2 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है, जबकि ट्रक की कीमत 20 लाख रुपये है। इस तरह कुल जब्ती का मूल्य लगभग 70 लाख रुपये है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक आयशर ट्रक (क्रमांक PB 02 EJ 3009) में गांजा छिपाकर तस्करी की जा रही है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रक को रोका और जांच की तो हाइड्रोलिक डाले के नीचे विशेष रूप से बनाए गए गुप्त चेम्बर से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से हरियाणा के झज्जर जिले के जाखोदा निवासी ईश्वर सिंह (48) और राजस्थान के धौलपुर जिले के दौपुरा निवासी रामु सिंह परमार (32) को गिरफ्तार किया है। चिल्फी पुलिस ने बताया कि तस्करों ने जांच से बचने के लिए ट्रक में गुप्त चेम्बर बनाकर गांजा छिपाने का नया तरीका अपनाया था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उनकी योजना नाकाम हो गई। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है। साथ ही पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की यह बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव...