अग्निवीर भर्ती का मौका अब 25 अप्रैल तक: 8वीं-10वीं पास भी करें अप्लाई, कई पदों पर होगी सीधी भर्ती..पढ़िए पूरी खबर…….

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जो युवा भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी है। अग्निवीर भर्ती के आवेदन की आखिरी तारीख अब बढ़ा दी गई है। पहले जहां अंतिम तिथि 10 अप्रैल थी, वहीं अब इच्छुक अभ्यर्थी 25 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार, अग्निवीर भर्ती की अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है, जिसे भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर देखा और डाउनलोड किया जा सकता है। आवेदन भी इसी पोर्टल पर करना होगा। इन पदों पर होगी भर्ती..अग्निवीर (जनरल ड्यूटी), अग्निवीर (टेक्निकल), अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर ट्रेडमेन (8वीं और 10वीं पास), महिला सैन्य पुलिस, रेगुलर कैडर भर्ती, अग्निवीर धर्म गुरु, नर्सिंग सहयोगी, सिपाही फार्मा। उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार अग्निवीर के दो पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि अग्निवीर क्लर्क पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा के साथ टाइपिंग टेस्ट भी देना होगा। ऑनलाइन परीक्षा जून 2025 में आयोजित की जा सकती है। किसी भी जानकारी या समस्या के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212 / 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार भारतीय सेना की वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
