BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; सरकंडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 फरार आरोपी गिरफ्तार……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना पुलिस ने फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। बीट प्रभारी और आरक्षकों को मिली सूचना के आधार पर पैदल पेट्रोलिंग के दौरान रेड कार्यवाही की गई, जिसमें 4 गिरफ्तारी वारंटी और 3 स्थायी वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी निलेश पांडे के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में गिरफ्तारी वारंटी अशोक कुमार गोड़, राजा वर्मा, नैना महानंद और सुनीता महानंद को पकड़ा गया। वहीं स्थायी वारंटी कोमल विश्वकर्मा, कामिनी कश्यप और राजा वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय से जमानत मिलने के बाद पेशी की तारीख पर अनुपस्थित रहना आरोपियों को भारी पड़ सकता है। आगे भी इस तरह के विशेष अभियान चलाकर फरार आरोपियों को लगातार पकड़ा जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है और आम नागरिकों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव...