BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; खेत के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोनी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 64 में उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने एक युवक को खेत में पेड़ से लटका हुआ देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान महामाया नगर टिकरीपारा निवासी युवक के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि युवक द्वारा ऐसा कदम उठाए जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वजहों का पता लगाया जा सके।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...