BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; चंदेला नगर में ताला तोड़कर लाखों का जेवर-नकदी चोरी, फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वायड की मदद से जांच तेज…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के महाराणा प्रताप चौक के पास स्थित चंदेला नगर में अज्ञात चोरों ने शुक्रवार को एक घर का ताला तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से सोने-चांदी के जेवर, धार्मिक सामान और नकदी समेत लाखों का माल पार कर ले गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, MIG-B-47 चंदेला नगर निवासी जुगल किशोर तिवारी, रमा तिवारी और अभिनव तिवारी का परिवार कुछ समय के लिए हैदराबाद गया हुआ था। इस दौरान चोरों ने मकान का ताला तोड़कर घर में घुसपैठ की। घर लौटने पर परिवार ने दरवाजा टूटा पाया, अलमीरा तहस-नहस और सामान बिखरा हुआ था। आवेदन में बताया गया है कि चोर घर से चांदी की थालियां, कटोरे, घंटी, आरती दिये, गिलास, बिछिया, भगवान की मूर्तियां, चांदी के सिक्के, नथनी और करीब 23 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत लाखों में आंकी जा रही है। घर से लोहे के औजार भी बरामद हुए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने तोड़-फोड़ कर वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की मदद से घर और आसपास के इलाके की तलाशी ली। साथ ही, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तार किया जा सके। लाखों की चोरी ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव...