ChhattisgarhRaftaar News Cg

बड़ी लापरवाही: थाने से दुष्कर्म का आरोपी फरार, एसपी ने 5 पुलिसकर्मी किए निलंबित, 5000 का इनाम घोषित!

बेमेतरा: (प्रांशु क्षत्रिय) खम्हरिया थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के गंभीर मामले में गिरफ्तार आरोपी के थाने से फरार होने की घटना ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाने में पदस्थ 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उन्हें लाइन अटैच कर दिया है।

निलंबित कर्मियों में शामिल हैं……

निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा सहायक उप निरीक्षक भानु प्रताप पटेल एक प्रधान आरक्षक और दो आरक्षक। सभी खम्हरिया थाने में पदस्थ थे, जहां से आरोपी फरार हुआ। एसडीओपी बेमेतरा द्वारा प्रस्तुत प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ कि थाने में बंद आरोपी की निगरानी में गंभीर लापरवाही बरती गई, जिसके चलते देवेंद्र यादव पिता रामलाल यादव उम्र 32 वर्ष निवासी देवरी थाना चंदनू जिला बेमेतरा फरार हो गया। दिनांक 15 अप्रैल को एक नाबालिग युवती के परिजनों ने थानखम्हरिया में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान युवती नवागढ़ थाना क्षेत्र में आरोपी देवेंद्र यादव के पास मिली। पीड़िता ने बयान में बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे नवागढ़ से भगाकर ले गया। साथ ही उसने यह भी आरोप लगाया कि देवेंद्र पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है, जिसकी जानकारी उसने छुपाई। एसपी रामकृष्ण साहू ने कहा, पुलिस कस्टडी में बंद आरोपियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरोपी की फरारी को गंभीर मानते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 262 के तहत अलग से मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी में सहायता करने वाले को 5,000 रुपए की नगद इनामी राशि देने की घोषणा की है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। इनाम वितरण का अंतिम निर्णय एसएसपी कार्यालय द्वारा लिया जाएगा।

सूचना देने हेतु संपर्क करें……

01. एसएसपी बेमेतरा– 94791-90088,

02. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक– 94791-91400,

03. एसडीओपी बेमेतरा– 94791-91401,

04. थाना प्रभारी, थानखम्हरिया– 94791-92035।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा!