BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; आरक्षक पर जानलेवा हमला, स्कूटी सवार युवकों ने कार को मारी टक्कर, फोड़ा सर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में पुलिस की सख्ती के बावजूद बदमाशों के हौसले कम नहीं हो रहे हैं। मंगलवार रात स्कूटी सवार युवकों ने आरक्षक की कार को टक्कर मारने के बाद उस पर जानलेवा हमला कर दिया और सिर फोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, कश्यप कॉलोनी निवासी दिलीप सिंह, जो पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं, मंगलवार रात घर के बाहर खड़ी कार में बैठकर परिवार का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान कॉलोनी का ही हिमांशु वर्मा स्कूटी से आया और कार को टक्कर मार दी। आरक्षक ने उसे सही तरीके से वाहन चलाने की सलाह दी, जिस पर वह गाली-गलौज करने लगा।थोड़ी ही देर में हिमांशु अपने साथियों आयुष वर्मा और धीरज प्रजापति को बुला लाया। तीनों ने मिलकर आरक्षक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोट आई। मारपीट रोकने आए मोहल्ले के लोगों के साथ भी आरोपियों ने धक्कामुक्की की और मौके से फरार हो गए। घायल आरक्षक ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव...