ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायपुर; नशा तस्करी नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई 8 पेडलर्स गिरफ्तार, अब तक 1 करोड़ की हेरोइन समेत 19 आरोपी सलाखों के पीछे…..

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) पुलिस ने नशे के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। थाना टिकरापारा में पंजीबद्ध नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में हेरोइन (चिट्टा) सप्लाई नेटवर्क में पेडलिंग का काम करने वाले 8 पेडलर्स को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पहले ही पंजाब निवासी अंतर्राज्यीय तस्करों सहित 11 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। इस प्रकार अब तक इस नेटवर्क से जुड़े कुल 19 आरोपी पुलिस के शिकंजे में आ चुके हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 8 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। इससे पहले 4 अगस्त को एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट और थाना टिकरापारा की संयुक्त टीम ने पाकिस्तान से पंजाब के रास्ते आने वाले ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1 करोड़ रुपये कीमत की 412.87 ग्राम हेरोइन, एक क्रेटा कार, मोबाइल फोन, तौल मशीन, सिल्वर रोल पेपर, हेरोइन पीने में उपयोग जला हुआ नोट, एटीएम कार्ड और चेकबुक जब्त किए थे। पुलिस ने इन आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर स्थानीय नेटवर्क में हेरोइन सप्लाई करने वालों की पहचान की। इसी जानकारी पर कार्रवाई करते हुए टीम ने 8 पेडलर्स को चिन्हांकित कर दबिश दी और उन्हें गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार पेडलर्स के नाम :

1. मुजम्मिल खान उर्फ बाबा (रायपुर)

2. छत्रपति अम्भोरे उर्फ ददु (रायपुर)

3. रितुराज ठाकुर (बिहार मूल, रायपुर में निवासरत)

4. हुसैन खान उर्फ मुर्गी (रायपुर)

5. मोहम्मद फोरात अब्बास (रायपुर)

6. शिशिर राय (मध्यप्रदेश मूल, रायपुर में निवासरत)

7. संतोष धनवानी (रायपुर)

8. सैय्यद आसीफ अली (रायपुर)

इस कार्रवाई को रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में अंजाम दिया गया। पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव...