BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; जंगल में जुआ खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, ₹3.33 लाख का सामान जब्त……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में जुआ खेलते 10 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम चपोरा चॉपी बांध के पास भारी संख्या में लोग जुआ खेल रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में टीम ने मौके पर दबिश दी और सभी आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अमित कुमार वाल्मिकी, शाहिद कुरैशी, गुलशन नामदेव, शहबाज खान, आशीष कुमार, नितेश नागदोने, मोहम्मद सलीम शेख, गोलु कुमार उर्फ लक्ष्मीनारायण, संतोष कुमार पांडेय और शेख अख्तर हुसैन शामिल हैं। सभी आरोपी बिलासपुर शहर के विभिन्न इलाकों के निवासी हैं। मौके से पुलिस ने ₹83,030 नकद, 10 मोबाइल फोन, 5 मोटरसाइकिल, 52 पत्तियों का ताश का सेट, एक कंबल और पानी पाउच की बोरी सहित कुल ₹3,33,030 का सामान जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ उपनिरीक्षक बंजारे, मेलाराम कठौतिया, सउनि उमेश उपाध्याय, पवन सिंह, प्रआर बलदेव सिंह, गजेन्द्र सिंह, दिनेश कांत, आरक्षक सुदर्शन मरकाम, रामकुमार साहू, धनराज कुम्भकार, गोविंदा जायसवाल, बिजेन्द्र रात्रे, देवानंद चंद्राकर, पंचराम रजक और कीर्ति पैकरा की अहम भूमिका रही। पुलिस ने कहा है कि अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव...