भीषण सड़क हादसा, बिलासपुर की ओर से आ रही बाईक को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की मौत…..

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) सुबह करीब 10 बजे शारदा वस्त्रालय के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिलासपुर की ओर से आ रही होंडा शाइन बाइक (CG 10 AY 2437) को शिवरीनारायण की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक (CG 12 C 1295) ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक का सिर ट्रक के पहिए तले आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसकी वजह से यह टक्कर हुई। घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस मृतक युवक की पहचान व उसके निवास स्थान की जानकारी जुटाने में लग गई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता जताई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
