ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सोशल मीडिया बना ब्लैकमेलिंग का हथियार, फेसबुक हैक कर वायरल की अश्लील वीडियो, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे…….

जशपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सोशल मीडिया के ज़रिए दोस्ती कर ब्लैकमेलिंग और अश्लील वीडियो वायरल करने वाले शातिर साइबर अपराधी को जशपुर पुलिस ने “ऑपरेशन अंकुश” के तहत दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई जशपुर जिले के कुनकुरी थाना पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त तकनीकी निगरानी और सूझबूझ से संभव हो सकी। पूरा मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती कंवलजीत सिंह नाम के युवक से हुई थी। कुछ समय तक बातचीत चलती रही, फिर आरोपी ने वीडियो कॉलिंग के जरिए युवती की अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये की मांग करने लगा। जब पीड़िता ने ब्लैकमेलिंग के आगे झुकने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने उसका फेसबुक अकाउंट हैक कर अश्लील वीडियो स्टोरी में पोस्ट कर दी। इससे युवती मानसिक रूप से बेहद आहत हुई और तत्काल पुलिस में शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 506 (धमकी), 384 (जबरन वसूली) और आईटी एक्ट की धाराएं 67, 67(A)(B) के तहत केस दर्ज किया। जशपुर पुलिस की साइबर टीम ने मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और तकनीकी जांच के जरिए आरोपी का पता लगाया, जो दिल्ली के तिलक नगर इलाके में बार-बार ठिकाना बदलते हुए छिपा था। मुखबिर की सूचना पर टीम ने दिल्ली पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कंवलजीत सिंह उर्फ गुरदित सिंह (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया है। जशपुर के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि “ऑपरेशन अंकुश” के तहत महिला अपराधों पर पुलिस की कड़ी नजर है और ऐसे अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव...