बेकाबू कंटेनर ने बाइक सवार को रौंदा: डेढ़ साल के मासूम की मौत, मां गंभीर..गांव लौटते समय हुआ हादसा, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, 1.75 लाख का मुआवजा मिला.. खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

छत्तीसगढ़:(प्रांशु क्षत्रिय) जांजगीर-चांपा के नवागढ़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। केरा बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में डेढ़ साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार करही निवासी घनश्याम पाटले अपनी पत्नी चंद्रकला और बच्चों के साथ पचारी से लौट रहे थे। तभी शिवरीनारायण की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। मासूम निकलेश कंटेनर के पहिए के नीचे आ गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। चंद्रकला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिन्हें तत्काल बिलासपुर रेफर किया गया। घनश्याम को मामूली चोटें आईं। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद जाम खत्म हुआ। मृतक के परिवार को कंटेनर मालिक ने 1 लाख, व्यापारी बिल्लू सेठ ने 50 हजार और जिला प्रशासन ने 25 हजार रुपये की सहायता राशि दी। पुलिस ने बच्चे का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।
