BilaspurChhattisgarhHealthRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़ आयुर्वेद अधिकारी संघ, बिलासपुर द्वारा सम्मान समारोह एवं संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन!

बिलासपुर: (अभिषेक पांडेय) छत्तीसगढ़ आयुर्वेद अधिकारी संघ, बिलासपुर इकाई द्वारा 20 जुलाई रविवार को सम्मान समारोह एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्रदेशभर से वरिष्ठ, अनुभवी और सक्रिय आयुर्वेद चिकित्सक शामिल हुए। उनकी उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को संगठनात्मक एकता, विचार-विमर्श और सम्मान का सशक्त मंच बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ धन्वंतरि पूजन एवं वंदना के साथ हुआ। मंच पर उपस्थित अतिथियों का पारंपरिक स्वागत पुष्पगुच्छ, माला और श्रीफल से किया गया। स्वागत भाषण में बिलासपुर जिलाध्यक्ष डॉ. अजय भारती ने कहा कि यह आयोजन केवल सम्मान का नहीं, बल्कि आत्ममंथन और संवाद का भी अवसर है। संगठन की असली शक्ति तभी सामने आती है जब सभी सदस्य एक दिशा में सोचते और कार्य करते हैं। हमें गर्व है कि हम आयुर्वेद की सेवा में लगे हैं और इसे सशक्त बनाने का यह साझा प्रयास है। प्रांताध्यक्ष डॉ. गदाधर पंडा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि संविदा साथियों के नियमितीकरण और चार स्तरीय वेतनमान की माँग लगातार शासन के समक्ष रखी जा रही है। राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत कार्यरत चिकित्सकों की समस्याओं के समाधान के लिए भी संघ गंभीर प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि संघ केवल किसी एक वर्ग की नहीं, बल्कि पूरे समुदाय के हित की बात करता है। आयुर्वेद को केवल चिकित्सा पद्धति न मानकर जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना हमारा लक्ष्य है। संघ के संरक्षक डॉ. परस शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि संघ ने संघर्ष और विश्वास के साथ लंबा सफर तय किया है। यह यात्रा केवल मांगों तक सीमित नहीं रही, बल्कि आयुर्वेदिक चिकित्सकों को सामाजिक और व्यावसायिक पहचान दिलाने की भी रही है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रवीण चंद्राकर ने संगठन की एकता पर जोर देते हुए कहा कि हीरा और जौराही दोनों की चमक संगठन को सुंदर और मजबूत बनाती है। अनुभवी और युवा साथियों की एकता ही संघ की असली ताकत है। कार्यक्रम के संवाद सत्र में बिलासपुर जिले के चिकित्सकों ने अपने अनुभव, समस्याएँ और सुझाव साझा किए। इस दौरान संघ की अब तक की उपलब्धियों की समीक्षा की गई और भविष्य की योजनाओं पर विचार किया गया। सम्मान समारोह में सभी आमंत्रित अतिथियों को साल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके योगदान और संगठन के प्रति निष्ठा का प्रतीक रहा। आयोजन को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ आयुर्वेद अधिकारी संघ, बिलासपुर इकाई की सक्रिय और समर्पित भूमिका रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...