BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

BILASPUR; पेट दर्द का इलाज कराने आई, अस्पताल ने गर्भपात कर दिया..CIMS में खौफनाक लापरवाही, पांच माह का गर्भ खो चुकी गिरिजा बोली— तड़पती रही, कोई सुनने वाला नहीं! पढ़िए पूरी खबर………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) बिलासपुर के छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (CIMS) में लापरवाही की सारी हदें पार हो गईं। पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल आई गर्भवती महिला को डॉक्टरों ने अबॉर्शन का इंजेक्शन लगा दिया! पांच महीने की गर्भवती गिरिजा साहू अब अपना बच्चा खो चुकी है। गिरिजा अपने पति बद्री साहू के साथ इलाज कराने आई थी। इसी अस्पताल में एक और महिला कविता भर्ती थी, जिसके गर्भ में पल रहा बच्चा पहले ही मर चुका था। डॉक्टरों ने कविता को अबॉर्शन का इंजेक्शन लगाने का आदेश दिया था। लेकिन अस्पताल स्टाफ ने घोर लापरवाही बरतते हुए इंजेक्शन कविता के बजाय गिरिजा को लगा दिया। इंजेक्शन लगते ही गिरिजा की तबीयत बिगड़ने लगी, तेज दर्द और ब्लीडिंग शुरू हो गई। वह तड़पती रही, परिजनों ने मदद की गुहार लगाई, लेकिन अस्पताल प्रशासन की बेरुखी जारी रही। जब डॉक्टरों को अपनी गलती का अहसास हुआ, तो स्टाफ को फटकार लगाई गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गिरिजा के परिवारवालों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया और दोषी स्टाफ पर सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं सिम्स के स्त्री रोग विभाग की HOD डॉ. संगीता जोगी ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि इलाज रिपोर्ट के आधार पर किया गया। अस्पताल अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने भी जांच के आदेश दिए और लापरवाही साबित होने पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।

सवाल उठता है……..

बिना सही पुष्टि किए इंजेक्शन कैसे लगाया गया?

क्या अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा का कोई मानक नहीं?

दोषियों पर सिर्फ जांच का नाटक होगा या सख्त कार्रवाई होगी?

इस अमानवीय लापरवाही ने एक मासूम की जिंदगी छीन ली। क्या दोषी सिर्फ चेतावनी पाकर बच निकलेंगे, या उन्हें उनके गुनाह की सजा मिलेगी? अब पूरा मामला प्रशासन के हाथ में है, लेकिन न्याय कब और कैसे मिलेगा, ये देखना बाकी है!

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...