ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

चाकू की नोक पर रेप की कोशिश; लेडी डाक्टर पर बिगड़ी होटल के सफाई कर्मी की नीयत, हुआ फरार!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में फिर महिला सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के बीचोंबीच एसपी ऑफिस के सामने स्थित टॉप इन टाउन होटल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बीती रात की है, जब सक्ती जिले से कोरबा पहुंचे चार डॉक्टरों में से दो महिला डॉक्टर होटल के अलग-अलग कमरों में ठहरे थे। जानकारी के अनुसार होटल में कार्यरत सफाईकर्मी राजा खड़िया ने खिड़की के रास्ते एक महिला डॉक्टर के कमरे में जबरन घुसपैठ की। उसने चाकू दिखाकर महिला डॉक्टर के साथ रेप करने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार होटल में कार्यरत सफाईकर्मी राजा खड़िया ने खिड़की के रास्ते एक महिला डॉक्टर के कमरे में जबरन घुसपैठ की। उसने चाकू दिखाकर महिला डॉक्टर के साथ रेप करने की कोशिश की। लेकिन साहस दिखाते हुए महिला डॉक्टर ने शोर मचाया, चीखने-चिल्लाने पर आरोपी घबरा कर मौके से भाग निकला। घटना के तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई। होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान सफाईकर्मी राजा खड़िया के रूप में हुई है। यह चौंकाने वाली वारदात पुलिस की नाक के नीचे एसपी ऑफिस के सामने हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव...