BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग द्वारा आयोजित ‘जाणता राजा’ के दूसरे दिन गूंजा राष्ट्रभाव का स्वर, “स्वराज जय हो” से गूंज उठा बिलासपुर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग द्वारा आयोजित विश्व-प्रसिद्ध ऐतिहासिक महानाट्य ‘जाणता राजा’ के दूसरे दिन का मंचन अत्यंत भावनात्मक, भव्य और ऐतिहासिक वातावरण में संपन्न हुआ। महानाट्य के माध्यम से हिंदवी स्वराज के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य, पराक्रम, सुशासन और प्रजा-कल्याणकारी विचारों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महागणपति जी की आरती से हुई। इसके पश्चात पुलवामा आतंकी हमले में शहीद भारतीय जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित जनसमूह ने मौन रखकर उन्हें नमन किया। तीन घंटे तक चले इस महानाट्य में प्रभावशाली संवादों, भव्य मंच-सज्जा, लोकगीतों, भजनों और जीवंत दृश्यों के माध्यम से स्वराज, न्याय, रामराज्य की अवधारणा और राष्ट्रवाद का संदेश दिया गया। मंचन के दौरान “स्वराज जय हो” के उद्घोष से पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

जनप्रतिनिधियों ने की सराहना…….

सुशांत शुक्ला (विधायक, बेलतरा) ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य को भारतीय शिक्षा प्रणाली में उचित स्थान मिलना चाहिए था। ‘जाणता राजा’ ने उनके पराक्रम को नई पीढ़ी के सामने प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया है।

नारायण चंदेल (पूर्व नेता प्रतिपक्ष) ने कहा कि शिवाजी महाराज ने आदर्श शासन प्रणाली का उदाहरण प्रस्तुत किया, जहां राजा का कर्तव्य केवल शासन नहीं बल्कि प्रजा की सेवा होता है। यह महानाट्य उसी भावना को जीवंत करता है।

विश्वविजय सिंह तोमर (अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग) ने कहा कि ‘जाणता राजा’ केवल नाट्य मंचन नहीं बल्कि एक सांस्कृतिक आंदोलन है, जो युवाओं को स्वराज, न्याय और राष्ट्रभावना से जोड़ने का कार्य कर रहा है।

पूजा विधानी (महापौर, बिलासपुर) ने इसे शहर के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि यह आयोजन सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय गौरव को मजबूत करता है।

हर्षिता पांडेय (पूर्व अध्यक्ष, राज्य महिला आयोग) ने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन नारी सम्मान, साहस और न्याय का प्रतीक है, जिसे यह महानाट्य प्रभावी ढंग से दर्शाता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...