BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सीपत; नहर किनारे जुआ फड़ पर पुलिस की रेड..8 जुआड़ी गिरफ्तार, नगद व मोबाइल जब्त…नवीन कानून के तहत संगठित अपराध की धारा में केस, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना सीपत पुलिस ने ग्राम लुतरा शरीफ नहर के पास संचालित जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ जुआड़ियों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों पर नवीन कानून के तहत संगठित अपराध की धारा 112 बीएनएस और छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक ग्राम लुतरा निवासी शेख सफर और ग्राम झलमला निवासी शेख अफजल मिलकर इलाके में जुआ खेलाकर संगठित अपराध को अंजाम दे रहे थे। छापे में मौके से कुल 9 मोबाइल फोन, 52 पत्ती ताश और 7450 रुपये नगद बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि शेख सफर और शेख अफजल द्वारा इलाके में लंबे समय से जुआ फड़ संचालित कर संगठित अपराध किया जा रहा था, जिस पर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को जेल दाखिल किया गया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…….

01. शेख सफर पिता शेख स्माईल (37) निवासी लुतरा,

02. शेख अफजल पिता शेख अहमद (42) निवासी झलमला,

03. रवि बरानी पिता प्रितम बरानी (35), निवासी जबड़ापारा सरकंडा,

04. अमन साहू पिता राजाराम साहू (21), निवासी तिफरा सिरगिट्टी,

05. विष्णु लोधी पिता जय सिंह लोधी (52) निवासी मोपका सरकंडा,

06. संदीप यादव पिता रामअवध यादव (19) निवासी जबड़ापारा सरकंडा,

07. दीपक साहू पिता अर्जुन साहू (30) निवासी जबड़ापारा सरकंडा,

08. रमेश आर्मो पिता मान सिंह आर्मो (25) निवासी लुतरा, सीपत।

इस कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान………

थाना प्रभारी गोपाल सतपथी, सउनि भारत सिंह मरकाम, प्रधान आरक्षक जयपाल सिंह बंजारे, आरक्षक प्रकाश जगत, रामचंद्र उईके, लक्ष्मण चंद्रा, शरद साहू, ज्ञानेश्वर यादव, आकाश मिश्रा, नितिश कुमार।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव...