ChhattisgarhRaftaar News Cg

कलेक्ट्रेट के बाहर देर रात अनुकंपा नियुक्ति संघ का धरना, सरकार से वादे पूरे करने की मांग तेज……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रायपुर में देर रात कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर अनुकंपा नियुक्ति संघ की दर्जनों महिलाएं धरने पर बैठ गईं। दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिजन लंबे समय से अनुकंपा नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। 10 नवंबर की रात करीब 11 बजे शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा। धरने पर बैठी महिलाओं का कहना है कि चुनाव से पहले भाजपा ने सरकार बनने पर अनुकंपा नियुक्ति देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आए कई महीनों के बाद भी प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। प्रदेशभर में लगभग 1200 दिवंगत शिक्षाकर्मियों के परिवार इस नियुक्ति की राह देख रहे हैं। अनुकंपा नियुक्ति संघ का कहना है कि पिछले महीने संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भी मुलाकात की थी। उस दौरान मुख्यमंत्री ने जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। वादे पूरे न होने से परिजनों में गहरी नाराजगी है। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संघ ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों के जीवन-यापन से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा है, और सरकार को इस पर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ... अधिवक्ता रहस्यमय ढंग से लापता..घर से पैदल निकले थे संतोष पांडेय; पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस! बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला...