ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

सरपंच-सचिव ने मिलकर किया 18 लाख से ज्यादा का घोटाला; CEO की जांच के बाद दोनों गिरफ्तार, जेल भेजे गए!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां नीलावाया ग्राम पंचायत के तत्कालीन सरपंच और सचिव ने मिलकर ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की राशि में 18 लाख 42 हजार रुपए से ज्यादा का गबन कर लिया। इस मामले में जिला पंचायत सीईओ की जांच टीम ने घोटाले की पुष्टि की और फिर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक नीलावाया के तत्कालीन सरपंच रमेश कोर्राम और सचिव अनोज़ कुमार मंडावी ने वर्ष 2022-23, 2023-24 और 2024-25 के दौरान पंचायत में मूलभूत सुविधाओं और निर्माण कार्यों के लिए स्वीकृत DMF फंड से 1842689 रुपए की भारी अनियमितता की। इस गबन की शिकायत जब जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा को मिली, तो उन्होंने तत्काल 3 सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया। जांच रिपोर्ट में दोनों अधिकारियों को दोषी पाया गया। जांच के आधार पर सीईओ ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद अरनपुर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गांव से ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव...