BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन; 3 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 34 ग्राम हेरोइन जब्त!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना चकरभाठा एवं एसीसीयू (ACCU) टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन अंतर्राज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 34 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर हिंर्री माइंस, तिलक नगर क्षेत्र में बिक्री के लिए घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मोहित हिंदूजा (32) निवासी वार्ड क्रमांक 07 चकरभाठा, करन दीप सिंह (29) निवासी वार्ड क्रमांक 12 चकरभाठा एवं आर. रजिंदर कुमार (35) निवासी ग्राम खेमकरण, जिला तरनतारन (पंजाब) शामिल हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि करन दीप सिंह दूसरे राज्य से मादक पदार्थ लाकर मोहित हिंदूजा को देता था और तीनों मिलकर ऊंचे दामों पर इसकी बिक्री करते थे। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी क्रम में पिछले तीन दिनों के भीतर जिले में एनडीपीएस एक्ट के 7 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 1300 नशीली टैबलेट, 400 एमएल एविल इंजेक्शन एवं 2 किलोग्राम गांजा भी जब्त किया गया है। बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी तथा ऐसे तत्वों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...