ChhattisgarhRaftaar News CgSipat

सीपत! RNCG के खबर का असर; प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी पर हुई बड़ी कार्रवाई..पंचायत सचिव निलंबित, पूर्व सचिव की वेतनवृद्धि रोकी, अन्य अधिकारियों को भी पहुंची नोटिस!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में हितग्राहियों को प्रदत्त आवास निर्माण राशि में गंभीर अनियमितता के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर जिले के मस्तूरी जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत बिटकुला में सामने आई शिकायत के बाद पंचायत सचिव भूपेन्द्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं इस मामले में दोषी पाए गए तत्कालीन पंचायत सचिव छोटेलाल साहू की एक वेतनवृद्धि रोक दी गई है। यह मामला कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत के रूप में सामने आया था, जिसे रफ्तार न्यूज सीजी (RNCG) ने प्रमुखता से दिखाया था। शिकायत के आधार पर जनपद पंचायत मस्तूरी द्वारा जांच की गई। जांच में पाया गया कि पंचायत सचिव भूपेन्द्र यादव ने न केवल उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना की, बल्कि अपने कर्तव्यों में भी घोर लापरवाही बरती। इसके बाद 28 मई को उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उनका जवाब असंतोषजनक पाया गया। इसके चलते उन्हें छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के तहत 18 जून को निलंबित कर दिया गया।

पूर्व सचिव की लापरवाही भी उजागर…….

जांच रिपोर्ट में तत्कालीन पंचायत सचिव छोटेलाल साहू को भी दोषी पाया गया। रिपोर्ट में कहा गया कि उन्होंने भी उच्चाधिकारियों के आदेशों की अनदेखी की और अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही बरती। इसी आधार पर उनकी एक वेतनवृद्धि रोकी गई है।

अन्य जिम्मेदारों पर भी गिरी गाज….

इस मामले में तकनीकी सहायक अनुराग राठौर, तत्कालीन अस्थायी रोजगार सहायक लकेश्वर ठाकुर और आवास मित्र नितेश साहू को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला पंचायत बिलासपुर द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय जांच दल गठित कर दिया गया है। आगामी दिनों में और भी अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे जनहितकारी योजनाओं में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को... सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म...