BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO! बिलासपुर; मिनी बस्ती के गुंडों की मंगलवार शाम पुलिस ने निकाली बारात, वीडियो देख पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मिनीबस्ती, जरहाभाठा इलाके में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले पांच युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से तलवार, चाकू और चापड़ जैसे धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 17 जून को थाना सिविल लाइन को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ युवक हथियार लहराते हुए आम नागरिकों को डरा-धमका रहे हैं। इस पर तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से पांचों आरोपियों को धर-दबोचा। इस पूरे मामले में कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने अहम भूमिका निभाई। इस वीडियो में एक युवक चाकू लहराते हुए लोगों को धमकाते नजर आया था। पुलिस ने उसकी पहचान ईशु सूर्यवंशी के रूप में की थी, जिसे इस कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये है गिरफ्तार आरोपी…….

01. मोनू उर्फ हरिमंगल गौतम,

02. विशाल डहरिया,

03. शांतनु,

04. ईशु सूर्यवंशी,

05. आकाश सूर्यवंशी।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी आदतन अपराधी प्रवृत्ति के हैं और इन पर पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लग चुके हैं। सभी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है। बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में किसी भी तरह की गुंडागर्दी या दहशत फैलाने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। असामाजिक तत्वों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां! तखतपुर-बरेला सड़क पर केंद्रीय राज्य मंत्री का बड़ा एक्शन; अफसरों को दो टूक..तुरंत सुधारो बदहाल रोड! फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक से भिलाई टाइम्स न्यूज पेज बंद कराने की धमकी; 10 हजार की वसूली का खेल बेनकाब,... हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा दर्राभाठा; महिला समूहों ने निकाली भव्य कांवड़ यात्रा, शैलेश्वर महादेव...