BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में सूने मकान का ताला उखाड़ 5 लाख के जेवर-नकदी पार..आर्मी सिग्नल्स में पदस्थ अधिकारी का घर बना निशाना, नई बहू के शादी के गहनों पर हाथ साफ!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में एक बार फिर चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मंगला स्थित अभिषेक विहार फेस-2 के मकान नंबर 65 में अज्ञात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए लगभग 4 से 5 लाख रुपये के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। यह मकान आर्मी/सिग्नल्स में पदस्थ शैलेश कुमार शुक्ला का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाल ही में शैलेश कुमार शुक्ला के पुत्र का विवाह हुआ था। घर में नई बहू के आगमन के बाद शादी में मिले सोने-चांदी के कीमती आभूषण और नगदी सुरक्षित रखे गए थे। पूरा परिवार दो दिन के लिए एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान की रेकी कर वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला उखाड़कर घर में प्रवेश किया। सबसे पहले ग्राउंड फ्लोर की अलमारी को तोड़कर उसमें रखे जेवरात और नगदी चुरा ली। इसके बाद वे सीधे बेटे-बहू के कमरे तक पहुंचे और शादी में मिले कीमती सोने-चांदी के गहने, नगदी और अन्य सामान समेट लिया। घर के अन्य हिस्सों में भी सामान को अस्त-व्यस्त कर दिया गया। घटना के बाद अलमारियां टूटी हुई और सामान बिखरा मिला। मकान मालिक के अनुसार चोरी की कुल कीमत लगभग 4 से 5 लाख रुपये आंकी जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को आशंका है कि किसी शातिर गिरोह ने पहले रेकी कर वारदात को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी एस.आर. साहू ने बताया कि चोरी का तरीका पुराने मामलों से मिलता-जुलता है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही मामले के खुलासे का दावा किया जा रहा है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से कॉलोनीवासियों में दहशत का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...