BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: जिलेभर में 80 से अधिक स्थानों पर छापेमारी, 50 से अधिक वाहन जब्त..पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ छत्तीसगढ़ शासन और उच्च न्यायालय के निर्देशों के पालन में बिलासपुर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह के नेतृत्व में जिला स्तर पर 60 से 70 टीमों का गठन कर तड़के सुबह एक साथ 80 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की गई। इस संयुक्त अभियान में एसडीएम, एसडीओपी, सीएसपी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी, खनिज विभाग के अधिकारी, कार्यपालिक दंडाधिकारी और पुलिस बल शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान करीब 12 से 13 स्थानों पर लगभग 600 ट्रैक्टरों में अवैध रूप से डंप की गई रेत पाई गई, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया। इसके अलावा मौके से 3 पोकलेन मशीनें, 2 जेसीबी, 13 हाईवा और 34 ट्रैक्टर सहित कुल 50 से अधिक वाहन जब्त किए गए। साथ ही, 40 से 50 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीमों ने वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया भी तत्काल शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। कलेक्टर और एसएसपी ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...