BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला पति गिरफ्तार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सरकंडा थाना क्षेत्र में पत्नी को लगातार प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 5 अप्रैल 2025 की सुबह हुई, जब श्याम नगर लिंगियाडीह निवासी अंकित उर्फ निक्कू देवांगन उम्र 26 वर्ष की पत्नी सुलोचना देवांगन उम्र लगभग 24 वर्ष ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना खुद पति अंकित देवांगन ने पुलिस को दी थी। मर्ग इंटिमेशन के बाद जांच के दौरान मृतिका के परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि फरवरी 2023 में दोनों का विवाह हुआ था। उनकी एक डेढ़ साल की बेटी कायरा भी है। सुलोचना अक्सर बीमार रहती थी और इलाज के लिए अपने पति से कहती थी, लेकिन आरोपी पति न तो उसका इलाज कराता था और न ही सही व्यवहार करता था। आरोपी उसे अनपढ़ कहकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था, जिससे तंग आकर सुलोचना ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर प्रकरण में धारा 108 बी, भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय और प्रकरण के जांचकर्ता प्रआर विजय पाण्डेय ने आरोपी अंकित देवांगन को तलब कर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया, जिसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...