BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; अश्लील फोटो भेजकर महिला को किया बदनाम, आरोपी गिरफ्तार..तलवार से कुत्ते की हत्या भी कर चुका है युवक, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सोशल मीडिया के ज़रिए बदनाम करने और जान से मारने की धमकी देने वाले एक युवक को रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामला ग्राम लखराम की एक महिला की शिकायत पर दर्ज किया गया, जिसमें आरोपी ने पीड़िता की बेटी का फोटो एडिट कर अश्लील सामग्री भेजी थी। यही नहीं पूर्व में वह एक पालतू कुत्ते की तलवार से हत्या भी कर चुका था। घटना 13 जून 2025 की है। पीड़िता रतनपुर थाने में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई कि शिवा देवांगन उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम अकलतरी, जो कि उसके घर में किराए से रहने वाले व्यक्ति का बेटा है, रंजिशवश उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। शिवा ने महिला की नाबालिग बेटी की तस्वीर को एडिट कर अश्लील फोटो महिला के मोबाइल पर भेज दी। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे अश्लील गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। महिला ने बताया कि आरोपी पहले भी उसके पालतू कुत्ते को तलवार से काटकर मार चुका है। महिला की रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध दर्ज कर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसके पास से घटना में प्रयुक्त तलवार भी जब्त कर ली गई है। पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब... पचपेड़ी; कुछ मिनट की लापरवाही, उजड़ गया परिवार..पिता मोबाइल पर बात करते रहे, इधर गहरे पानी में समा ग... तखतपुर की बदहाल सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन; गड्ढों में बैठकर पकड़ी मछलियां!