ChhattisgarhRaftaar News Cg

रिटायर्ड एएसआई के बेटे ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी…..

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के एईसीएल कॉलोनी में मंगलवार शाम एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 32 वर्षीय फणीभूषण ध्रुव के रूप में हुई है। वह रिटायर्ड सहायक उप निरीक्षक कलम सिंह ध्रुव का बेटा और पुलिस विभाग में पदस्थ नारायण ध्रुव, कंप्यूटर ऑपरेटर का भाई था। जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। शाम के समय जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद खिड़की से झांककर देखा तो फणीभूषण फंदे पर लटका हुआ नजर आया। तुरंत ही पड़ोसियों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि फणीभूषण की अभी शादी नहीं हुई थी और परिवार वाले उसके लिए रिश्ता तलाश रहे थे। घटना से पूरा परिवार सदमे में है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद फणीभूषण ध्रुव का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम लालपुर में किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के पीछे की वजहों की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....