BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में अवैध प्लाटिंग पर निगम की बड़ी कार्रवाई; 142 जमीनों की रजिस्ट्री पर रोक की तैयारी…पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर में तेजी से फैलती अवैध प्लाटिंग पर अंकुश लगाने नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। मोपका, खमतराई, चांटीडीह, लिंगियाडीह, बिजौर, मंगला और तिफरा क्षेत्र की 142 जमीनों की रजिस्ट्री पर रोक लगाने की तैयारी की जा रही है। निगम कमिश्नर अमित कुमार के निर्देश पर उप पंजीयक को पत्र लिखकर अवैध प्लाटिंग की जानकारी दी गई है और इन जमीनों की अब तक की रजिस्ट्री का विवरण भी मांगा गया है। निगम को राजस्व विभाग से मिली रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, कई भू-स्वामी बिना उपयुक्त अनुमति, व्यपवर्तन और ले-आउट प्लान के अपनी जमीन को छोटे-छोटे टुकड़ों में विभाजित कर बेच रहे हैं, जिससे न सिर्फ शहर की योजना बाधित हो रही है, बल्कि शहर की सुंदरता और अव्यवस्थित निर्माण से जनसुविधाएं भी प्रभावित हो रही हैं। इन क्षेत्रों में भवन नक्शा स्वीकृति में निगम को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसीलिए 142 भूखंडों के मालिकों के नाम, खसरा नंबर और अन्य विवरण सहित इनकी रजिस्ट्री पर तत्काल रोक लगाने के लिए उप पंजीयक को पत्र भेजा गया है। इनमें मंगला की 39, मोपका की 33, तिफरा की 10, खमतराई की 40, बिजौर की 10, चांटीडीह की 6 और लिंगियाडीह की 4 जमीनें शामिल हैं। इससे पहले भी निगम द्वारा कई अवैध प्लाट्स पर सड़क, बाउंड्रीवाल और अन्य निर्माण तोड़कर कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं, घुरू और मोपका क्षेत्र के तीन भूस्वामियों को नोटिस जारी किया गया है। घुरू में रामनाथ मिश्रा और उत्तम मिश्रा ने बिना स्वीकृति के भूमि का स्वरूप बदलते हुए अवैध कॉलोनी विकसित की, वहीं मोपका में शुभम ताम्रकार और अन्नू मसीह ने भी अपनी भूमि को छोटे टुकड़ों में बांटकर प्लॉट बेचने का काम किया है। इन सभी को तीन दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। निगम की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया गया है, और भविष्य में बिना स्वीकृति की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगाने की मंशा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...