BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

BILASPUR: मस्तुरी क्षेत्र की लड़की का दैहिक शोषण कर फोटो & वीडियो वायरल करने की धमकी, झारसुगड़ा का युवक गोवा से गिरफ्तार, पढ़िए खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) प्रेमजाल में फंसाकर युवती का दैहिक शोषण करता रहा, फिर निजी वीडियो व फोटो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने लगा। युवती की शिकायत के बाद मस्तूरी पुलिस ने युवक को गोवा जाकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी क्षेत्र में रहने वाली युवती एक दुकान में काम करती थी। कुछ माह पूर्व उसकी पहचान झारसुगड़ा के जिला रेहला निवासी राहुल कुमार गुप्ता पिता श्याम लाल साव उम्र 28 वर्ष से हुई। युवक ने अपने प्रेमजाल में युवती को फंसाया। वहीं उसका दैहिक शोषण करने लगा। इस दौरान युवक ने कुछ निजी फोटो व वीडियो भी बनाकर रख लिया। कुछ दिनों बाद युवक इन फोटो व वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने लगा। वहीं युवती का लगातार शोषण करने लगा। युवती ने मामले की शिकायत मस्तूरी पुलिस से की। पुलिस ने युवक की जानकारी जुटाई तो उसके गोवा में होने का पता चला। मस्तूरी पुलिस की टीम तत्काल गोवा के लिए रवाना हो गई। वहीं गोवा से युवक को गिरफ्तार कर बिलासपुर जेल भेज दिया गया हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 10 हजार की रिश्वत लेते निगम का क्लर्क गिरफ्तार; संपदा शाखा में नवीनीकरण के एवज में पैसे... बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे...