ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

आखिर कब थमेगा नशे का धंधा? भिलाई में मासूमों पर हमला आम बात..चीखें गूंजती रहीं..नशेड़ियों ने बेरहमी से किया हमला..नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस कहां? बढ़ता अपराध सवालों के घेरे में!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में नशे का अवैध कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे अपराधों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। मारपीट, लूट और हिंसा की घटनाएं आम हो गई हैं। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि अब असामाजिक तत्व खुलेआम सड़कों पर लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला खुर्शीपार थाना क्षेत्र का है, जहां केनाल रोड पर स्थित कबीर कुटी के सामने तीन नशे में धुत बदमाशों ने एक नाबालिग युवक पर लूट के इरादे से हमला कर दिया। धारदार हथियार से किए गए इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। घायल युवक की पहचान शेखर यादव के रूप में हुई है, जो कि खरौद गांव से अपनी बुआ के घर घूमने आया था। जानकारी के अनुसार शेखर कबीर कुटी में आयोजित एक कार्यक्रम से प्रसाद लेकर लौट रहा था। इसी दौरान केनाल रोड पर तीन बदमाशों ने उसका मोबाइल लूटने की कोशिश की। जब शेखर ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उस पर धारदार कटर से हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया। इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। परिजनों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि खुर्शीपार थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार में लिप्त युवकों की गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे इलाके के लोग, विशेषकर महिलाएं और बच्चे, खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं नागरिकों की मांग है कि क्षेत्र में चल रहे नशे के अड्डों पर सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें स्थाई रूप से बंद किया जाए। फिलहाल पूरे इलाके में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है और यह घटना स्थानीय पुलिस की सक्रियता तथा कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...