BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; युवा व्यापारी पर तलवार-बेसबॉल डंडों से जानलेवा हमला..आरोपी फरार!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) मंगलवार देर रात शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवा व्यापारी पर आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने उसके घर के सामने ताबड़तोड़ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना रात करीब 1 बजे की है जब ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े विकास अग्रवाल काम से लौटकर अपने बृहस्पति बाजार स्थित घर जा रहे थे। सूत्रों के अनुसार विकास अग्रवाल जैसे ही अपने घर के पास पहुंचे, पहले से वहां मौजूद बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। आरोपियों में अज्जू खान, बंटी यादव सहित अन्य 5 से 6 युवक शामिल हैं, जो शराब के नशे में सरेराह खड़े थे। हमलावरों के पास तलवार और बेसबॉल बैट जैसे घातक हथियार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमले के दौरान विकास को सिर, हाथ, पैर और पीठ में गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर शोर-शराबा होते देख स्थानीय लोग जमा हो गए जिसके चलते आरोपी युवक घायल को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाने की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यापारी को तत्काल थाने लाया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद घायल को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हमले की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन यह अंदेशा जताया जा रहा है कि हमलावर पहले से ही पीड़ित के घर के बाहर घात लगाए बैठे थे और जैसे ही विकास वहां पहुंचे उन्होंने हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सिमगा में गणेश विसर्जन झांकी पर कथित लाठीचार्ज से बवाल : लोगों ने NH-130 पर किया चक्काजाम, SDOP-थाना... रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर...