ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

इंस्टाग्राम पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म! पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा आरोपी..फर्जी प्लांट कर्मचारी बनकर रायपुर की युवती को बनाया शिकार!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) इंस्टाग्राम पर नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को रायगढ़ पुलिस ने महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला थाना रायगढ़ की तत्परता और तकनीकी जांच के चलते आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 मई को रायपुर निवासी एक युवती ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि इंस्टाग्राम पर नौकरी का विज्ञापन देखकर संपर्क करने पर युवक ने खुद को राहुल साहू निवासी अड़भार और औद्योगिक प्लांट का कर्मचारी बताया। नौकरी के बहाने युवती को रायगढ़ बुलाकर उसे प्लांट ले जाने का कहकर सरायपाली के जंगलों में ले जाकर दुष्कर्म किया और धमकाया कि यदि किसी को बताया तो उसे बदनाम कर देगा। पीड़िता ने साहस दिखाते हुए उसी रात महिला थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी दीपिका निर्मलकर ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। जांच में सामने आया कि युवक ने फर्जी नाम का उपयोग किया था। तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने आरोपी की असली पहचान लोकनाथ पटेल पिता राम प्रसाद पटेल (30 वर्ष) निवासी ग्राम चारपारा, सक्ती के रूप में की। पुलिस ने उसे उसी गांव से धर दबोचा। आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 64, 115(2), 351(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.2 लीटर अवैध शराब जब्त, एक्टिवा से शराब तस्करी करते दो आरोपी दबोचे! बिलासपुर; खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की मौके पर मौत...पुलिस जांच में जुटी! बिलासपुर; पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान...दूसरे कमरे में बंद मिल... बिलासपुर; आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर बवाल, एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत!