BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

VIDEO; बिलासपुर! अशांति के अड्डे पर सरकंडा पुलिस की दबंग कार्रवाई; बीच राह बदमाशों से उठक-बैठक करवाकर थाना प्रभारी ने मंगवाई माफी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) 15 मई 2025 की रात सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर चौक में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ युवक समूह बनाकर आम रास्ते पर आपस में वाद-विवाद कर रहे थे। इससे क्षेत्र में अशांति का माहौल बनने लगा। मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही कुछ युवक मौके से फरार हो गए, जबकि 10 युवक वहीं खड़े रहे। जब पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, तो वे पुलिस से ही बहस करने लगे और पुरानी मारपीट की घटना को लेकर दोबारा विवाद करने लगे। हालात को बिगड़ता देख पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सभी युवकों को मौके से हिरासत में लिया।

बीच चौराहे पर उठक-बैठक और माफी…..

थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय ने सख्ती दिखाते हुए बीच चौराहे पर ही युवकों से उठक-बैठक करवाई और सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई। आरोपियों ने दोबारा ऐसी गलती न करने की कसम भी खाई। यह पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं…..

1. हिमांशु श्रीवास (22 वर्ष), 2. अमन लहरे (27 वर्ष), 3. सहारा यादव (28 वर्ष), 4. गौकरण उर्फ कोंदू साहू (21 वर्ष), 5. सुदामा साहू (20 वर्ष), 6. नंदराम श्रीवास (38 वर्ष), 7. अभिषेक गोश्वामी उर्फ अंशु (20 वर्ष), 8. करण यादव उर्फ के.डी (19 वर्ष), 9. खिंटू साहू उर्फ टंकू (20 वर्ष), 10. गणेश यादव उर्फ दादू (20 वर्ष), सभी आरोपी अशोक नगर, मुरूम खदान और बंधवापारा इलाके के निवासी हैं। पुलिस के मुताबिक, इन पर पहले भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

कानूनी कार्यवाही और सख्त संदेश…..

पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। थाना सरकंडा पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्यवाही जारी रहेगी और किसी को भी कानून हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...