BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; असामाजिक तत्वों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार, चाकूबाजी के दो फरार बदमाश भी दबोचे गए!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) सिरगिटटी थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए पुलिस ने कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 6 युवक और 3 अपचारी बालक शामिल हैं। इन आरोपियों में कुछ सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाली रील बनाकर वायरल कर रहे थे, जबकि कुछ पुराने अपराधों में फरार चल रहे थे। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चार आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा गया है। वहीं तीन नाबालिगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें भी न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। वर्ष 2022 में चाकूबाजी की एक घटना में फरार चल रहे दो आरोपियों– नमन सलूजा उर्फ रुद्र और सचिन सलूजा को नजरलाल पारा से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। ये दोनों लंबे समय से पुलिस की निगरानी में थे।

सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले भी चढ़े हत्थे……

वहीं सोशल मीडिया के जरिए रील बनाकर दहशत फैलाने वाले मुस्ताक उर्फ गुफरान, आवेष उर्फ जावेद, शेख मुस्ताक उर्फ कैफ और वाहिद अली उर्फ पापे पर भी पुलिस ने शिकंजा कसते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है और उन्हें जेल भेजा गया है।

होली की घटना और अन्य मामलों में गिरफ्तारी…..

इससे पहले होली के दौरान चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। वहीं घटना के समय फरार दो नाबालिगों को हाल ही में गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। एक अन्य मामले में 15 मई को एक नाबालिग ने शराब के नशे में सब्जी मंडी के पास एक युवक पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया था। इस पर भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने साफ किया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक या असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...