ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

कांग्रेस नेता की करतूत; इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर किया दुष्कर्म..शादी से किया इनकार, गर्भवती होने पर मारा-पीटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में कांग्रेस के युवा नेता हेमंत बघेल पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद उसने युवती को शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती गर्भवती हुई तो शादी से इनकार कर दिया और मारपीट करने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। पीड़िता और हेमंत बघेल की जान-पहचान 2022 में इंस्टाग्राम पर हुई थी। 28 जनवरी 2023 को आरोपी बहाने से युवती के किराए के मकान पर पहुंचा, जहां उसने प्यार का इजहार किया और शादी का वादा कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी लगातार दो साल तक युवती का शोषण करता रहा। जब युवती तीन महीने की गर्भवती हो गई तो आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं उसने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। परेशान होकर पीड़िता ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हेमंत बघेल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर धारा 376, 376 (2)(व), 294, 323 के तहत केस दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान..खेत में मेढ़ बांधने गए किसान की मौत! राज्यपाल रमेन डेका का बिलासपुर दौरा कल..सरकंडा खेल परिसर में जूडो प्रतियोगिता का करेंगे शुभारंभ! रतनपुर में आंदोलन पर बवाल; तीन मांगों से शुरू हुआ विरोध पहुंचा 14 सूत्रीय एजेंडे तक..अब नगरवासियों न... बिलासपुर में गरबा प्रचार को लेकर विवाद : धूम्रपान और हथियार वाले वीडियो ने बढ़ाई हलचल, लोगों ने की क... सूरजपुर डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला : पुलिसकर्मी की पत्नी-बेटी की हत्या के मामले में 3 को फांसी और ... साहू समाज की मांग पर बनी सहमति : नहीं बदलेगा तेलीबांधा चौक का नाम, नए स्थान पर बनेगा ‘ज्योति सेवा सं... धमतरी में पेट्रोल पंप उड़ाने की कोशिश : दो बाइकों में लगाई आग, नोजल जलाने पहुंचा सनकी युवक, CCTV में... बिलासपुर में खेत की ओर निकले दो किसानों पर गिरी मौत की गाज; दोनों साढ़ू की मौत! सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार; आपत्तिजनक कंटेंट और सामाजिक वैमनस्य फैलाने के आरोप... सीपत में गूंजा संगठन का संदेश; प्रबल जूदेव ने भाजयुमो अध्यक्ष के निवास पर की संगठनात्मक चर्चा..भाजपा...