BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; अरपा किनारे बनेगी स्मार्ट सड़क: ट्रैफिक जाम से राहत, शहर को मिलेगा नया वैकल्पिक मार्ग..पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहरवासियों को जाम से निजात दिलाने और ट्रैफिक व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाने के लिए नगर निगम और स्मार्ट सिटी मिशन के तहत एक और बड़ी पहल शुरू हो गई है। अरपा नदी के किनारे स्मार्ट सड़क निर्माण कार्य अब तेजी से शुरू कर दिया गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत सिम्स चौक से गोड़पारा होते हुए शनिचरी रपटा तक नई सड़क बनाई जा रही है, जो शहर की यातायात व्यवस्था को नया वैकल्पिक मार्ग प्रदान करेगी। इससे पहले इंदिरा सेतु से राम सेतु तक स्मार्ट सड़क निर्माण पूरा हो चुका है और अब उसी योजना को आगे बढ़ाते हुए अरपा नदी के दूसरे किनारे पर सड़क विस्तार किया जा रहा है। फिलहाल नदी में जमा सिल्ट को मशीनों की मदद से हटाया जा रहा है। इसके बाद सड़क की पटाई कर उसे समतल बनाया जाएगा ताकि वह वाहनों की आवाजाही के लिए उपयुक्त बन सके। निर्माण के अगले चरण में नदी किनारे बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जाएगा, जिससे सड़क के कटाव को रोका जा सके और सुरक्षा भी सुनिश्चित हो। यह प्रोजेक्ट लंबे समय से तकनीकी और बजटीय कारणों से रुका हुआ था, लेकिन अब पुनः निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। स्मार्ट सड़क बनने से जहां शहर को एक वैकल्पिक ट्रैफिक रूट मिलेगा, वहीं अरपा नदी का सौंदर्यीकरण भी सुनिश्चित किया जाएगा। नागरिकों को जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है और यह मार्ग आने वाले समय में एक प्रमुख संपर्क मार्ग के रूप में विकसित होगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...