ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर ठगी; डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.28 करोड़ ऐंठे..आरोपी गिरफ्तार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां रिटायर्ड वेटनरी डॉक्टर को ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर 1.28 करोड़ रुपए से अधिक की ठगी कर ली गई। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी सोमनाथ महतो ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर पीड़ित सपन कुमार को निशाना बनाया। 31 दिसंबर 2025 को आरोपी ने व्हाट्सऐप कॉल कर फर्जी एफआईआर भेजी और क्रेडिट कार्ड के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने की धमकी दी। ठग ने गिरफ्तारी का भय दिखाते हुए डॉक्टर को करीब 24 घंटे तक वीडियो कॉल पर ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखा और उनके बैंक खाते व एफडी की पूरी जानकारी हासिल कर ली। डर के माहौल में पीड़ित ने 3 जनवरी को 34 लाख, 13 जनवरी को 39 लाख और 16 जनवरी को 55 लाख रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। इसके लिए उन्होंने अपनी एफडी तक तुड़वा दी। जब 55 लाख रुपए ट्रांसफर करने के बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ, तो उन्होंने विधानसभा थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर रेंज साइबर थाना रायपुर ने ‘ऑपरेशन साइबर शील्ड’ के तहत जांच शुरू की। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने कई संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज कराया, जिससे अब तक 58 लाख रुपए पीड़ित को वापस मिल चुके हैं, जबकि बाकी रकम भी होल्ड कराई गई है। जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन दिल्ली-हरियाणा क्षेत्र में मिली। लगातार ठिकाना बदल रहे आरोपी को आखिरकार गुड़गांव के सोहना रोड क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। 27 वर्षीय आरोपी सोमनाथ महतो आर मंगलम यूनिवर्सिटी के पास छिपा हुआ था। पुलिस आरोपी को रायपुर लाकर कोर्ट में पेश कर चुकी है, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, खुद को अधिकारी बताने वाले व्यक्ति या ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी धमकियों से सावधान रहें और तुरंत पुलिस से संपर्क करें।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...