ChhattisgarhRaftaar News Cg

शादी में स्टंट बना मातम की वजह: DJ की धुन पर झूमती बारात चीखों में बदली, दूल्हे की गोद में बैठे मासूम की मौत..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब बारात में लापरवाही और स्टंट की सनक ने एक मासूम की जान ले ली। कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार स्थित शारदा विहार के पास शादी समारोह के दौरान एक तेज रफ्तार कार DJ वाहन से जा भिड़ी। इस दर्दनाक हादसे में दूल्हे की गोद में बैठा डेढ़ साल का मासूम हरिओम मौके पर ही दम तोड़ बैठा। घटना के बाद पूरे शादी समारोह का माहौल मातम और आक्रोश में बदल गया। बारात मध्यप्रदेश के सूरजपुर से कोरबा के चिमनीभठा आई थी। शादी की रस्में शुरू होने से पहले ही यह हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, दूल्हे की कार को उसका जीजा तेज रफ्तार में स्टंट करते हुए चला रहा था। कार पर नियंत्रण खोने के बाद वह सीधे DJ वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दूल्हे की गोद में बैठा मासूम हरिओम मौके पर ही दम तोड़ गया। वहीं, कार चला रहा दूल्हे का जीजा भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मासूम हरिओम अपने पिता के साथ शादी समारोह में शामिल हुआ था। जिस कार से हादसा हुआ वह कार भी हरिओम के पिता ने किराए पर ली थी। मासूम की दर्दनाक मौत से मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने दूल्हे के जीजा की जमकर पिटाई कर दी। वहीं हादसे से सदमे में आए दूल्हे ने शादी से इंकार करने की बात तक कह दी। स्थानीय लोगों और लड़की पक्ष के परिजनों के काफी समझाने के बाद विवाह की रस्में पूरी की गईं। शादी के बाद जब परिजन सूरजपुर की ओर रवाना हो गए, तभी मानिकपुर चौकी पुलिस का फोन आया और मासूम का शव ले जाने के लिए उन्हें रास्ते से ही वापस बुला लिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घायल जीजा का इलाज जारी है। यह घटना एक बार फिर इस बात की चेतावनी बन गई है कि शादियों में स्टंट और गैर-जिम्मेदाराना शोऑफ कैसे जानलेवा साबित हो सकता है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...