ChhattisgarhRaftaar News Cg

सीएम हाउस का घेराव कर गरजी कांग्रेस— दीपक बैज बोले, “हर 3 घंटे में हो रहा बलात्कार, सरकार आंखें मूंदे बैठी है”..पढ़िए पूरी खबर……

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस ने राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जोरदार धक्का-मुक्की और झूमाझटकी भी देखने को मिली। कड़ी धूप और गर्मी के बावजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने इस मौके पर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की हालत बेहद चिंताजनक हो गई है। उन्होंने कहा, “हर 3 घंटे में एक बलात्कार हो रहा है और सरकार आंखें मूंदे बैठी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जनता के लिए भक्षक बन गए हैं, रक्षक नहीं।” बैज ने आत्मानंद स्कूल की घटना का हवाला देते हुए बताया कि एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ और वह गर्भवती हो गई, लेकिन प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश को यूपी-बिहार की तर्ज पर ले जाने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चाहे तापमान 42 डिग्री हो या 45, कांग्रेस कार्यकर्ता मैदान नहीं छोड़ेंगे। “हमारी लड़ाई छत्तीसगढ़ की मां-बहनों की इज्जत और सुरक्षा के लिए है और कोई भी हमें रोक नहीं सकता,” उन्होंने कहा। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो राज्यभर में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। पार्टी ने स्पष्ट किया कि जनता अब बदलाव चाहती है और कांग्रेस उनके हक के लिए पूरी ताकत से खड़ी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....