ChhattisgarhRaftaar News Cg

दो गांव, दो घटनाएं, एक अंजाम: शक और झगड़े ने छीनी दो जिंदगियां!..एक नवविवाहित जोड़ा उजड़ा, दूसरा अस्पताल में..बेमेतरा में दो शादीशुदा रिश्ते बन गए खूनी हादसों का सबब, खबर पढ़कर समझिए पूरा मामला?

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शुक्रवार को रिश्तों की बुनियाद हिलाकर रख देने वाली दो अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। घरेलू विवाद, संदेह और रिश्तों की कड़वाहट ने दो नवविवाहित जोड़ों की जिंदगी को तबाह कर दिया। एक मामले में पति ने पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगा ली, जबकि दूसरे मामले में झगड़े के बाद पति की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पहली घटना परपोड़ी थाना क्षेत्र के पथरी कला गांव की है। जानकारी के अनुसार शादी के महज सात महीने बाद एक युवक ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करते हुए उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने गांव से दूर जाकर पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि शुक्रवार को ही वह अपनी पत्नी को ससुराल से विदा कराकर घर लाया था। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। दूसरी घटना ग्राम देहरी की है, जो पथरी कला से महज दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। शुक्रवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। इस झगड़े में पति आशीष बंजारे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी सुखवंती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटनाओं की सूचना पर SDOP विनय साहू और देवकर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। दोनों ही मामलों ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि रिश्तों में बढ़ती कटुता, शक और संवाद की कमी किस तरह से जीवन को नष्ट कर रही है। पुलिस दोनों ही मामलों में सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...