कलश यात्रा के साथ जाँजी में प्रारंभ हुआ शिव महापुराण कथा, सैकड़ों की संख्या में शामिल हुई महिलाएं

7 जनवरी से 13 जनवरी तक चलेगी शिव महापुराण कथा
सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) समीपस्थ ग्राम जाँजी में सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का शनिवार को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। बाजे-गाजे के साथ पारंपरिक परिधान में सजकर सैंकड़ों महिलाओं एवं युवतियों ने मंदिर प्रांगण से पूरे ग्राम में कलश यात्रा निकाली। इस अवसर पर पुरा ग्राम शिव जी के जयकारों से गूंज उठा। कथावाचक पं. उर्वशिनंदन तिवारी, यज्ञाचार्य पं. उमाशंकर, पं. अमित, पं. अक्षय दुबे एवं पं. तामेश्वर तिवारी ने गणेश पूजन, मातृका पूजन, नवगृह पूजन, कलश स्थापना आदि धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। यजमान देवकुमार यादव, जगदीश धीवर, सुनील कैवर्त्य, विक्की भोई, महेश कैवर्त्य अपने गृहणियों के साथ पूजा अर्चना में शामिल हुए। कथावाचक पं. उर्वशीनंदन तिवारी ने कहा कि कथा सुनने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है, और ज्ञान का भंडार बढ़ता हैं । कलश यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में ग्राम के सभी वर्ग के लोग शामिल रहे।

