ChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

सीपत; झाड़ू के ढेर में छिपाकर रखे थे 22 किलो गांजा के पैकेट, मटियारी के दो तस्कर गिरफ्तार..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) नशे के खिलाफ जिला पुलिस की मुहिम के तहत थाना सीपत और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 22 किलो अवैध गांजा जब्त किया है। झाड़ू बेचने की आड़ में गांजा की तस्करी की जा रही थी। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मामला सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मटियारी का है, जहां शिव मंदिर के पीछे एक मकान में गांजा छिपाकर रखा गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर बुधवार तड़के मुखबिर की सूचना पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड डाली, जहां झाड़ू जैसी आकृति वाले भूरा रंग के प्लास्टिक रैपर में पैक 10 गांजा पैकेट बरामद किए गए। पुलिस जांच में सामने आया कि देवकुमार सूर्यवंशी और बालकृष्ण सिसोदिया उर्फ भुरू इन गांजा पैकेट्स को बेचने की फिराक में थे। दोनों आरोपियों के कब्जे से 22 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 3 लाख 30 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। थाना सीपत में धारा 20 (बी), 29 नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि मामले की एंड-टू-एंड फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन की जाएगी ताकि पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके। नशे के सौदागरों के खिलाफ यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

01. देवकुमार सूर्यवंशी पिता साहेब लाल सूर्यवंशी उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर,

02. बाल कृष्ण सिसोदिया उर्फ भुरू पिता लालमन सिसोदिया उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम मटियारी थाना सीपत जिला बिलासपुर।

उक्त कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान……

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं ए.सी.सी.यू. बिलासपुर अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सरकण्डा सिद्धार्थ बघेल, थाना प्रभारी सीपत गोपाल सतपथी, निरीक्षक अजहरउददीन, प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहायक उपनिरीक्षक शिवसिंह बक्साल, प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप, राहुल सिंह, कौशल वस्त्रकार, परमेश्वर सिंह ठाकुर, आरक्षक संजय यादव, अविनाश कश्यप, राजेन्द्र साहू।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...