ChhattisgarhRaftaar News Cg

CG एक्ट्रेस मोना सेन की कार का एक्सीडेंट: बाइक से हुई टक्कर तीन घायल, नेशनल हाईवे-30 पर हुआ हादसा, मोना सेन ने घायलों को खुद पहुंचाया अस्पताल…….

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) चर्चित अभिनेत्री और केश शिल्प बोर्ड की अध्यक्ष मोना सेन एक सड़क हादसे में घायल हो गईं। यह दुर्घटना फरसगांव नेशनल हाईवे-30 पर मस्सू कोकोड़ा पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां उनकी कार और एक बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मोना सेन के साथ बाइक सवार दो युवक भी घायल हो गए। मौके की गंभीरता को देखते हुए मोना सेन ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए घायलों को अपनी कार में बैठाकर फरसगांव अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज जारी है। सूत्रों के अनुसार, मोना सेन पूर्व सांसद दिनेश कश्यप के पुत्र के निधन पर शोक व्यक्त करने फरसागुड़ा जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही धरसींवा के पूर्व विधायक और पूर्व कवर्धा विधायक अस्पताल पहुंचे और मोना सेन समेत अन्य घायलों का हालचाल जाना। गौरतलब है कि मोना सेन को राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है। वे छत्तीसगढ़ की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और सामाजिक व सांस्कृतिक क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रायपुर में दिल दहला देने वाली वारदात : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मार डाला, खुदकुशी की कोश... लॉरेंस गैंग के नाम पर रंगदारी का मामला : शोएब ढेबर गिरफ्तार, कुकरेजा को 25 करोड़ की धमकी से जुड़ा कन... धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा : धर्मांतरण के आरोप पर आमने-सामने हिंदू-क्रिश्चियन संगठन कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ...