BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; प्यार की सजा: रेस्टोरेंट में काम करने वाले युवक ने खाया ज़हर, परिजन की प्रताड़ना से टूटा..आरोपी मामा-मौसा गिरफ्तार! खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला………

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) प्रेम विवाह करने वाले युवक को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तारबाहर थाना क्षेत्र में दर्ज एफआईआर के बाद आरोपियों को धमतरी और गरियाबंद से धर दबोचा गया। मामला तारबाहर थाना के मर्ग क्रमांक 03/2024 का है। मृतक योगेश निर्मलकर (25 वर्ष निवासी बकमा, थाना महासमुंद, हल्दीराम रेस्टोरेंट में कार्यरत था। 19 मार्च 2024 को उसने जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस जांच में सामने आया कि योगेश ने हीना निर्मलकर से प्रेम विवाह किया था। यह बात हीना के परिजनों को नागवार गुज़री। हीना के मामा कन्हैया निर्मलकर और मौसा जगत निर्मलकर ने उसे जबरन अपने साथ ले जाकर योगेश से बात करने पर रोक लगा दी और लगातार दबाव बनाकर प्रताड़ित करते रहे। मानसिक रूप से टूट चुके योगेश ने अंततः आत्महत्या कर ली। मर्ग जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 306 के तहत अपराध दर्ज कर थाना तारबाहर की विशेष टीम ने कार्रवाई शुरू की। टीम ने दबिश देते हुए धमतरी और गरियाबंद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के वक्त आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में हॉकी का महाकुंभ; 25 से 27 सितंबर तक चलेगी हॉकी प्रीमियर लीग..मैदान में भिड़ेंगी 6 टीमें... बेलतरा में विकास का डबल धमाका; दो दिन में 32.61 करोड़ के कामों को मिली रफ्तार..6 पंचायतों में करोड़ो... बिलासपुर स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला; संचालन, रखरखाव, बेहतर उपयोग और दीर्घकालिक स्थायि... संगठन सृजन के बाद बिलासपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन; विजय जांगिड़ ने ली शहर संगठन की पहली बैठक... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी; पैसे मांगकर इस्तीफा देने का बनाया दबाव..जान से मारने की धमकी देने ... लिव-इन पार्टनर पर शादी का दबाव और धमकी का आरोप, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में महिला... NTPC सीपत में नौकरी, पहचान निकली बांग्लादेशी; 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था अतीक हुसैन..STF ने दब... महादेव सट्टा ऐप केस में CBI का बड़ा एक्शन : दुबई से लौटते ही हैदराबाद एयरपोर्ट पर वॉन्टेड आरोपी अभिष... स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रभारी बनने पर भूपेश बघेल का तंज : बोले- वे घायल शेरनी हैं, अब देखें किसे... झीरम मामले पर CM साय का बड़ा बयान : बोले- 13 साल चली सुनवाई, 100 से ज्यादा गवाहों के बयान के बाद आया ...