बिलासपुर; सराफा कारोबारी पर सरेआम लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, आरोपी फरार– पांच महीने पुरानी रंजिश आई सामने..खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला……..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के सराफा कारोबारी पर खुलेआम लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया गया। पुरानी रंजिश के चलते हुए इस हमले में कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर मौके से फरार हो गए, जबकि घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामला कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनभाठा का है। जानकारी के अनुसार, ज्वेलर्स कारोबारी रितेश सलूजा अपनी जमीन का सीमांकन कराने पटवारी और अधिकारियों के साथ मौके पर मौजूद थे। दोपहर करीब 1:30 बजे आरोपी अजय सिंह अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और अचानक रितेश पर लाठियों से हमला कर दिया। हमले में रितेश के सिर से खून बहने लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उनकी जान बचाई। हमले की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। घायल कारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया और कोटा थाने में अजय सिंह व अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राणघातक हमले का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि रितेश और अजय के बीच पांच महीने पहले विवाद हुआ था, जिसकी शिकायत पहले ही सिटी कोतवाली में दर्ज है। आशंका जताई जा रही है कि उसी रंजिश के चलते यह हमला किया गया।
सराफा एसोसिएशन में आक्रोश, प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग…….
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह हमला सिर्फ एक व्यापारी पर नहीं, बल्कि पूरे कारोबारी समुदाय पर है। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। सराफा कारोबारियों ने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने और हमलावरों को जल्द सजा दिलाने की मांग की है। फिलहाल घायल रितेश सलूजा का इलाज जारी है और व्यापारिक समुदाय में घटना को लेकर भारी रोष है।
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.
